फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री महेश जोशी के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, पीड़िता ने कहा-थाना प्रभारी के सामने आरोपी ने की पिटाई

Mon, 09 May 2022 06:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली पीड़िता का कहना है कि सदर थाना अधिकारी के सामने रोहित जोशी ने उससे मारपीट की थी। वहीं पुलिस ने उसपर बयान देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी दौरान एक नया तथ्य सामने आया है। पीड़िता ने रोहित जोशी पर एफआईआर में जयपुर के सदर थाना एसएचओ के सामने मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक 26 फरवरी 2022 को रोहित जोशी उसे चंडीगढ़ लेकर गया था, वहां से हिमाचल पहुंचे थे। रोहित जोशी की पत्नी की ओर से दर्ज करवाई गई गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार राजस्थान पुलिस पर दिल्ली पहुंची थी। पुलिस जबरन उसे और रोहित जोशी को दिल्ली से जयपुर ले आई। पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में एडमिट करवाया गया। एक घंटे बाद डिस्चार्ज होने पर जयपुर के सदर थाना अधिकारी ने अंधेरी जगह पर गाड़ी रोक ली।


दी महेश जोशी की धमकी
आरोप है कि पुलिस ने उसपर बयान देने का दबाव बनाया लेकिन पीड़िता ने पुलिस स्टेशन पर ही बयान देने की बात कही। इस बात पर उसे धमकाया गया कि मंत्री महेश जोशी के आदेश पर कुछ भी कर सकते हैं। इस दौरान पीड़िता मदद के लिए चिल्लाने लगी तो रोहित जोशी ने मुंह दबा लिया और सदर थाना अधिकारी के सामने मुंह दबाकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस अफसर भी देखता रहा। रोहित जोशी ने उसे थप्पड़ मारे, जिसके बाद पुलिस सदर थाने में लेकर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें