फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deeg: मसानी मोहल्ले में सरकारी स्कूल के कमरे की छत गिरी, तीन बच्चों को आई चोट, एक आरबीएम अस्पताल रेफर

Fri, 06 Oct 2023 09:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

अंशु के पिता ने बताया कि जब से स्कूल की बिल्डिंग बनी है उस पर प्लास्टर नहीं हुआ है। दीवारों की ईंटें निकल रहीं हैं। उसकी जर्जर हालत देखकर लोग कहते ही थे किसी दिन यह गिर न जाए। 
 
विज्ञापन
घायल बच्चे का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के मसानी मोहल्ले स्थिति एक सरकारी स्कूल के कमरे की छत अचानक ढह गई। इस दौरान तीन बच्चे वहां से निकल रहे थे। जिसके कारण तीनों बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे के पैर और जबड़े में चोट आई है। वहीं, दो बच्चों के मामूली चोट आई है। गंभीर चोट को देखते हुए अंशु को आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना दामोदर लाल गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। अंशु (12) 7 वीं क्लास में पढ़ता है। अंशु के पिता राजू ने बताया कि आज सुबह मेरा बच्चा स्कूल गया था। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर मेरा बेटा अंशु अपने दो साथियों के साथ बाथरूम करने के लिए गया था। जब तीनों बच्चे बाथरूम करके वापस क्लास में जा रहे थे। तब वहां स्कूल का एक जर्जर कमरा है। 

अचानक से कमरे की छत ढह गई। घटना में मेरे बेटे अंशु के ज्यादा चोट आई है, उसके दो साथियों के कम चोट आई है। वह डीग अस्पताल में भर्ती है। अंशु के पैर और मुंह में चोट आई है।
विज्ञापन


अंशु के पिता ने बताया कि जब से स्कूल की बिल्डिंग बनी है उस पर प्लास्टर नहीं हुआ है। दीवारों की ईंटें निकल रहीं हैं। चार से पांच हम लोग उधर की तरफ गए थे। उसकी जर्जर हालत देखकर लोग कह रहे थे किसी दिन यह गिर न जाए। स्कूल का एक कर्मचारी बोला यह लेंटर की छत है नहीं गिरेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें