फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: शाहपुरा में परवान पर चढ़ा फूलडोल महोत्सव, आचार्यश्री के चार्तुमास की अर्जियों का वाचन प्रांरभ

Sat, 19 Mar 2022 02:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा के फूलडोल महोत्सव के दूसरे दिन भी शोभायात्रा निकली। जिसमें सांसद सुभाष बहेड़िया भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
फूलडोल शोभायात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा के शाहपुरा में रामस्नेही संप्रदाय की मुख्य पीठ शाहपुरा में चल रहा फूलडोल महोत्सव अब परवान चढ़ रहा है। आज दूसरे दिन भी शोभायात्रा निकली, जिसमें भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया भी शामिल हुए। 

 

विज्ञापन


रामशाला प्रवेश द्वार पर हुई पुष्पवर्षा

शोभायात्रा सदर बाजार, कुंड गेट, बस स्टैंड होती हुई रामनिवास धाम में धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। यहां बारादरी में चढ़ावा चढ़ाया गया और उपस्थित लोगों ने जगतगुरू आचार्य श्रीरामदयालजी महाराज से आर्शिवाद प्राप्त किया। शोभायात्रा के रामशाला के सम्मुख प्रवेश द्वार से अंदर प्रवेश करने के बाद भक्तजनों ने उत्साह और जयकारों के साथ वहां पर पुष्पवर्षा की और बारदरी में पहुंच कर अणभैवाणी का गोटकाजी को आचार्यश्री के सुपुर्द किया। 


महोत्सव के दौरान चहुं ओर राम नाम तारक मंत्र, सुमिरे शंकर शेष, रामचरण सांचा गुरु इन्हीं मंत्रों से संपूर्ण रामनिवास धाम परिसर गुंजायमान हो रहा है। रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्यश्री रामदयालजी महाराज का आगामी चार्तुमास कराने के लिए अर्जियों का वाचन आचार्यश्री के सम्मुख किया गया। फूलडोल महोत्सव के दौरान संतों की भी प्रसाद ग्रहण करने के मौके पर विशेष पंगत लगती है। बारादरी में प्रवचन के तुंरत बाद आचार्यश्री स्वयं पहुंच कर पंगत को प्रांरभ कराते है।  भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया ने रामद्वारा पहुंच कर आचार्यश्री के दर्शन कर आर्शिवाद प्राप्त किया। बहेड़िया शोभायात्रा में भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें