फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री के घर धरना देने वाली नर्स राहुल गांधी से मिली, रोकर बोली-पुलिस ने हमारे साथ की बर्बरता

Tue, 20 Dec 2022 10:11 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राहुल गांधी से कहा कि प्रदेश में आपकी सरकार है। हमारी मांगें पूरी करवाएं। नर्सेज ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी से मिलकर रोई नर्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों चिकित्सा मंत्री परसादी मीणा के आवास के बाहर महिलाओं ने धरना दिया था। जिन्हें पुलिस ने जबरन उठा दिया था। अब वहीं प्रदर्शनकारी महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची। उन्होंने राहुल गांधी से पुलिस की बर्बरता की शिकायत की।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान नर्स चंद्रकला शर्मा रोने लगी। उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि कहा कि जयपुर में हम चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास के बाहर एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। हमने नौ दिन धरना दिया लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई उल्टे पुलिस ने हमारे साथ बर्बरता की। हमें धरनास्थल से जबरन उठा दिया गया। नर्सेज ने राहुल गांधी से कहा कि राजस्थान में उनकी सरकार है। ऐसे में उनकी मांगें पूरी की जाएं। नर्सेज की मांग सुनकर राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी की जाएगी।


प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रहीं है। एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करने की मांग की जा रहीं है लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट के आदेश होने के बावजूद भी एएनएम भर्ती को पूरा नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें