फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर जेल में बंद 3 हार्डकोर बदमाशों की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया अस्पताल

Thu, 21 Sep 2023 03:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जेल में बंद तीन बदमाशों को तबीयत बिगड़ने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्हें वापस जेल पहुंचा दिया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस बल सतर्क रहा।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लाए गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद तीन हार्डकोर बदमाशों की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्हें वापस जेल पहुंचा दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद आमीन, फेजान और राहदीन नाम के तीन हार्डकोर बदमाशों की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो गया। 

तीनों बदमाशों को अलग-अलग अस्थि रोग विभाग, सर्जिकल और ओपीडी वार्ड में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर दवा दी। जिसके बाद सभी को वापस जेल ले जाया गया। बतादें कि जेल में बंद इन हार्डकोर बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें