फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोखी ढाणी में एेसे नजारे, महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज

Fri, 24 Mar 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
swati maliwal - फोटो : File photo
विज्ञापन
जयपुर के प्रमुख रिसोर्ट चोखी ढाणी में पिछले दिनों एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आपत्तिजनक नजारे देखे। उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने इस रिसोर्ट के मालिक, मैनेजर तथा अन्य के खिलाफ सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल की रिपोर्ट के अनुसार, चोखी ढाणी में छोटी लड़कियों से डांस कराया जाता है। डांस करवाने के बहाने कुछ लोग उन्हें गंदी नजर से देखते हुए गलत जगह स्पर्श करते है। पुलिस ने चोखी ढाणी के मालिक,  मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद महिला आयोग को इस संबंध में रिपोर्ट पेश की जाएगी।
 
छोटी बच्चियों से मनोरंजन के बहाने गलत व्यवहार को देखते हुए मालीवाल ने डीजीपी मनोज भट्ट को भी पत्र लिख कर चोखी ढाणी के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थें। इस पर डीजीपी ने जयपुर कमिश्नर और डीसीपी साउॅथ को निर्देशित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें