फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अधेड़ को हनीट्रैप में फंसाकर आठ लाख रुपये ऐंठे, मामले में फरार चल रहे आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 11:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

2020 में एक अधेड़ को हनीट्रैप में फंसाकर आठ लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गरिफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले में हनीट्रैप में फांसकर  8 लाख रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उदई मोड़ थाना पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है वे करीब 3 साल से फरार चल रह थे। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 21 नवंबर 2020 को गांव अतेवा थाना कैलादेवी करौली निवासी अमर चंद बेरवा (49) ने हनीट्रैप का केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि एक अज्ञात महिला से फोन करवाकर उसे गंगापुर सिटी बुलाया गया। जहां उसे एक कमरे में बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाए गए और मारपीट की गई। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बदमाशों ने आठ लाख रुपये ऐंठ लिए।
 
एसपी अग्रवाला ने बताया कि मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वांछित चल रहे दो आरोपी फारुख तेली पुत्र राजू (32) और दीपक मीणा पुत्र अमर सिंह (23) निवासी थाना सपोटरा जिला करौली को एसएचओ भरत सिंह ने टीम के साथ सालोदा मोड़ गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें