फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गोकशी को लेकर हनुमानगढ़ में तनाव, पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल, कर्फ्यू लगा इंटरनेट बंद

Thu, 28 Jul 2022 08:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ में प्रदर्शनकारियों को हटाने गई पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर-बीतर किया। 
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में तनाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ के गांव गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी में गोकशी को लेकर लोग चार दिनों से लोग धरने पर बैठे थे। बुधवार को पुलिस ने धरना हटाने की कोशिश की तो माहौल फिर से तनावग्रस्त हो गया। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने गांव गांधीबड़ी और चिड़यागांधी पंचायत क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस ने धरनार्थियों को धरना स्थल से हटा दिया था। इसके साथ ही कई धरनार्थियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद बुधवार को ग्रामीण एक बार फिर से इकट्ठा हो गए और जयश्री राम का नारा लगाने लगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने गई तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हो गई। जिसके बाद पत्थरबाजी भी की गई। पत्थरबाजी में भिरानी एसएचओ ओम प्रकाश सुथार के सिर में चोट आई। वहीं एएसपी सुरेश जांगिड़ और भादरा थाना प्रभारी रणवीर साईं सहित कई अन्य पुलिस कर्मियों के घायल हो गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए आंसू गैस और बल प्रयोग किया। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। इलाके में शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। मंगलवार को वार्ता विफल होने के बाद से ही क्षेत्र में नेटबंदी कर दी गई थी, जो अभी भी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें