फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के महीने में रिकॉर्डतोड़ गर्मी,बीकानेर में 1 बुजुर्ग की मौत

Tue, 28 Mar 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी अब सच होने लगी है। राजस्थान में गर्मी का प्रकोप मार्च माह से ही दिखने लगा है। प्रदेश के बाड़मेर जिले में सोमवार को तापमान 70 वर्ष के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो वर्ष 1946 के बाद मार्च माह में सबसे अधिक तापमान है। विभाग के उपलब्ध आंकड़ों  के अनुसार बाड़मेर का अधिकतम तापमान मार्च माह में 37-40 डिग्री के बीच औसतन रहता है लेकिन इस वर्ष पारा अभी से ही 44 डिग्री को पार कर गया है।
विज्ञापन


इधर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में एक बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग की मौत गर्मी के कारण हुई है। इस साल बारिश कम होने का अनुमान भी लोगों को परेशान कर रहा है।

गर्मी का प्रकोप प्रदेश के अन्य जिलों में भी खासा दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को जैसलमेर में पारा जहां 42.3 डिग्री तक पहुंच गया । जोधपुर में तापमान 41.5 डिग्री रहा। जबकि बीकानेर व चूरू में तापमान 41 डिग्री के करीब रहा। अजमेर में तापमान 40.5 डिग्री  तथा जयपुर में तापमान 40.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें