फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक में किशोर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पढ़ाई छोड़कर खेती-बाड़ी करता था

Sat, 03 Dec 2022 08:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

किशोर अपने घर में अकेला था। परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। जब किशोर का बड़ा भाई घर लौटा तो उसने भाई की लाश फंदे पर लटकी देखी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग का बड़ा भाई खेत से दोपहर को घर आया तो उसने भाई को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


तेजाजी के चौक वार्ड नंबर 2, टोडारायसिंह निवासी कल्याण मल (17) पुत्र सालगरामु माली ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वह घर में अकेला था। परिवार के सभी लोग खेत पर गए हुए थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर को बड़ा भाई खेत से चाय बनाने के लिए घर पर आया तो कमरा बंद मिला। कमरे के अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। भाई ने गेट खोला तो अंदर कल्याण मल फंदे से लटका मिला। इस पर उसने पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार कल्याण ने फर्स्ट ईयर तक पढ़ाई कर छोड़ दी थी। पुलिस के अनुसार मामला सुसाइड का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें