फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला बोली- कार्रवाई की तो श्राप देकर कर दूंगी अंधा, बिजली विभाग के कर्मचारी घबराकर वापस लौटे

Tue, 01 Mar 2022 04:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

भरतपुर के बयाना तहसील के एक गांव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद को मां काली का स्वरूप बताकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को डरा दिया। महिला ने कर्मचारियों से कहा कि अगर उन्होंने कनेक्शन काटा तो वह श्राप देकर उन्हें अंधा कर देगी। 
विज्ञापन
महिला अलग-अलग तरह के आसन कर रही थी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सहित देश के कई गांव में अक्सर आपने लोगों पर देवी-देवता आने के किस्से सुने होंगे। ये किस्से कितने सच होते और कितने झूठ ये तो सुनो वाले ही जानें, लेकिन हाल ही में भरतपुर के बयाना थाना इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां वसूली करने पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारी एक महिला पर आईं देवी से डरकर भाग गए।  

विज्ञापन


दरअसल, बयाना तहसील के गांव वैसोरा के लोगों ने घरेलू कनेक्शन का बिल जमा नहीं किया है। बीते सोमवार को बिजली बिल वसूली करने के लिए बिजली कंपनी की एक टीम यहां पहुंची थी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की वह बिल जमा नहीं करेंगे तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस दौरान एक महिला सिर हिलाते हुए जमीन पर बैठ गई और वह अलग-अलग तरह से आसन करने लगी। महिला खुद को मां काली का रूप भी बताने लगी। 

महिला गुड्डी ने बिजली कर्मचारियों से कहा कि अगर वह कार्रवाई करेंगे तो वह श्राप देकर उन्हें अंधा कर देगी। महिला की हरकतें देख कर्मचारी भी डर गए। ग्रामीणों ने उन्हें बताया की गुड्डी को देवीय शक्तियां मिली हुंई हैं, इस समय उसमें काली मां की शक्ति आ गई है। इस दौरान कई महिलाएं पैर छूकर गुड्डी को देवी का स्वरूप बताने लगी हैं। 
विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच इंद्रभान सिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों से कहा कि ग्रामीण 10 दिन में बकाया बिल जमा कर देंगे। पूर्व सरपंच के इस आश्वासन के बाद कर्मचारी बिना कार्रवाई के वापस लौट गए। उनके जाने के कुछ देर बाद महिला भी सामान्य हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें