रीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। शिक्षक ने एक वीडियो मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शिक्षक मोहम्मद असलम को निलंबित करने के आदेश शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिए। जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय भींडर पंचायत समिति में रहेगा।
दरअसल, शिक्षक मोहम्मद असलम मावली तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय खरवड़ो का गुड़ा में थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने 5 लाख 50 हजार रुपए लेकर रीट का पेपर बटवाया था। असलम का ये विडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया उन्हें निलंबित कर दिया।