फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: आंदोलनकारियों और पीडब्ल्यूडी मंत्री के बीच वार्ता रही बेनतीजा, 8वें दिन भी डटे हैं आंदोलनकारी

Fri, 28 Apr 2023 09:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में सैनी माली शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज का 12 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर आगरा हाईवे पर आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव के साथ आंदोलनकारियों के बीच दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों और पीडब्ल्यूडी मंत्री के बीच वार्ता - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंदोलन को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव और आंदोलनकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के बीच गुरुवार को करीब दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही आंदोलनकारियों की ओर से पांच सदस्य कमेटी में बदन सिंह कुशवाह विनोद बुधौली, संदीप सैनी नारायण सिंह आदि वार्ता में शामिल हुए। उन्होंने मृतक मोहन सिंह के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एक सरकारी नौकरी परिजन को तीसरा शहीद का दर्जा देने की मांग रखी।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा-मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा
इन्हीं मांगों को लेकर आंदोलनकारी अपनी बातों पर डटे रहे। पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा-इनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हमारी संवेदना मृतक परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के बीच और मुख्यमंत्री से पहले दौर की जो वार्ता हुई थी वह शायद सकारात्मक रही, लेकिन अब इनकी तीन मांग अलग से हैं इन मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

मृतक परिवार के लिए आर्थिक सहायता पहुंचाने का दौर शुरू
सैनी माली कुशवाहा शाक्य मौर्य आदि के आंदोलन के बीच मोहन सिंह सैनी नामक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। इसके बाद से राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोग मृतक परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं। नदबई से विधायक जोगिंदर अवाना ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। तो वहीं गुरुवार को भाजपा नेता दौलत फौजदार 2 लाख 51 हज़ार रुपये परिवार को आर्थिक सहायता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें