फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम को बचाने के लिए स्कूल से हुई डील!

Tue, 04 Mar 2014 03:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस को भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ से जन्मतिथि का जो प्रमाण पत्र सौंपा गया है उसे बिटिया के पिता ने फर्जी बताया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि आसाराम को बचाने के लिए मुमुक्षु विद्यापीठ से हुई डील के चलते ही स्कूल वालों ने खुद प्रमाण पत्र जोधपुर पुलिस के हवाले किया है।

अगस्त में लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर आसाराम पर पॉक्सो एक्ट के जरिए कानूनी शिकंजा कसा गया था। यह एक्ट नाबालिग के साथ दुराचार होने पर लगता है।

अक्तूबर-नवंबर में आसाराम के गुर्गे पीड़िता की जन्मतिथि संबंधी फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने की जुगत में लग गए थे। आसाराम के गुर्गे नगर पालिका परिषद और उस स्कूल के प्रधानाचार्य पर काफी दबाव डलवाते रहे, जहां पीड़ित ने कक्षा पांच तक शिक्षा पाई थी लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


अब अचानक एक ऐसे स्कूल का नाम सामने आया, जिसमें लड़की ने नर्सरी से कक्षा एक तक की शिक्षा पाई थी। पीड़ित के पिता की बात पर विश्वास किया जाए तो इस मामले में ‘डील’ की गई है।

आरोप है कि इसी ‘डील’ के तहत स्कूल की प्रधानाचार्य ने कॉलेज के लेटरपैड पर जन्मतिथि समेत लड़की का विवरण लिखकर जोधपुर पुलिस को उपलब्ध कराया है।

इसी की पुष्टि के लिए जोधपुर पुलिस यहां पहुंची और उसने पीड़ित के आरंभिक स्कूल श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ से अभिलेखों की छाया प्रतियां लीं। पीड़िता के पिता से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें