फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर करते थे ठगी

Mon, 03 Mar 2014 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में कबूतरबाजी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस रैकेट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इसके तारों को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


इनके पास से 137 पासपोर्ट मिले हैं। माना जा रहा है कि इस गिरोह ने राजस्थान और एमपी के कई लोगों को विदेश में नौकरी का झांसा दिया और बड़ी ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उन लोगों से बात कर रही है जिनको इस गिरोह ने चूना लगया और इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक आरोपी विदेश में नौकरी कर चुका है और विदेश भेजे जाने की प्रक्रिया से परिचित है। इन लोगों ने अपना बड़ा ऑफिस खोल रखा था और लोगों के पासपोर्ट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कर लेते थे।

लोगों को विदेश भेजने के सपने दिखाए जाते थे और उनसे मोटी फीस ली जाती थी। हालांकि अभी तक एक भी आदमी को ये लोग विदेश नहीं भेज पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें