फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: बीकानेर में नकली नोट छपाई के तार पंजाब के लुधियाना से जुड़े, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में नकली नोट छापने और छपाई के लिए सामग्री तैयार करने के मामले में बीकानेर पुलिस पंजाब के लुधियाना से भी एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, छपाई के लिए हाई प्रोफाइल कागज और प्रिंटिंग सामग्री लुधियाना से ही बीकानेर भेजी जा रही थी। दो महीने में ही ये दूसरा अवसर है, जब बीकानेर में बड़ी मात्रा में नकली नोट छापने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
आरोपियों से जब्त नकली नोट और प्रिंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में सोमवार को नकली नोटों के कागजों के साथ पकड़े गए युवक को पुलिस ने अपराध की पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बज्जू खालसा हाल वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी मनोज पुत्र हंसराज विश्नोई के रूप में हुई है। युवक से करीब 39 हजार के अन फिनिश्ड नकली नोट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एक कागज पर चार नोट सेट किए गए थे। सभी पर गांधी जी का वाटर मार्क और हरी पट्टी थी। आरोपी यह नोट कोरियर के माध्यम से ग्वालियर के माफिया को सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया कि आरोपी सोमवार को निजी कोरियर में एक पार्सल बुक करवाने गया था। वह पहले भी पार्सल भेज चुका था। कोरियर ब्रांच के पास ग्वालियर से सूचना थी। कोरियर ब्रांच को पिछले पार्सल के समय से ही युवक पर शक था। सोमवार को जब उससे पार्सल के बारे में सवाल पूछे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। इस पर पार्सल चेक किया गया तो उसमें नकली नोटों के कागज निकले। प्रत्येक कागज में नोटों के सांचे बने हुए थे।

कोरियर वालों ने उसे बैठाकर पुलिस को सूचना कर दी। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस आरोपी को थाने ले आई। नकली नोटों के कागजों के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म कुबूल लिया। पुलिस इस गिरोह से जुड़े लोगों का पता लगा रही है। मामले की जांच कोटगेट के कार्यवाहक थानाधिकारी राजेंद्र लेघा को दी गई है। एसपी योगेश यादव और एएसपी अमित कुमार के निर्देशन में जांच चल रही है। आईजी बीकानेर ओमप्रकाश पासवान ने भी मामले में संज्ञान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें