फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर पथराव, दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 24 May 2023 10:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, इस दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और मामला शांत कराया। जिसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी।
विज्ञापन
पुलिस पर समाज विशेष के लोगों का साथ देने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के जुरहरा कस्बे में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में कुछ लोगों के चोटें आईं हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को राउंडअप किया है।

विज्ञापन


एसपी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को भरतपुर जिले के जुरहरा में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। बस स्टैंड पर एक मेडिकल वाले ने शोभायात्रा को लेकर आपत्ति जताई। 

जिसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों और मेडिकल वाले के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। दोनों ने एक- दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत करवाया गया। तीन लोगों को हिरासत में लिया  गया है।
विज्ञापन


इधर, झगड़े के बाद समाज के लोगों ने शोभायात्रा को वहीं रोक दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद शोभायात्रा को दोबारा से शुरू करवाया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन पर समाज विशेष के लोगों का साथ देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें