फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर में दो गुटों में पत्थरबाजी, सिपाही सहित दो घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 07 May 2022 11:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में दो गुटों में विवाद के बाद पत्थरबाजी की गई। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अजमेर में दो गुटों में पत्थरबाजी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के पुष्कर रोड स्थित नौसर घाटी में शादी में हुए विवाद को लेकर समुदाय विशेष के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी की गई। जिसमें बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी। पत्थरबाजी में एक राहगीर भी घायल हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर शुक्रवार रात क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर दर्जनों लोग हंगामा कर रहे थे। बढ़ते हंगामे को देख एडीएम सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी, प्रशिक्षु आईपीएस सुजीत शंकर, उत्तर उपाधीक्षक छवी शर्मा, थाना प्रभारी क्रिश्चियन गंज रवीश सामरिया, गंज थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह, पुष्कर थाना प्रभारी महावीर सिंह अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख हंगामा और पत्थरबाजी कर रहे लोग फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मामले में छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात शादी में दो गुट आपस में भिड़ गए। फिर शुक्रवार को इन दोनों गुटों के बीच पुष्कर रोड नौसर घाटी पर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पत्थरबाजी भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें