फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में आपस में भिड़े दो समुदाय, आधे घंटे तक हुई पत्थरबाजी, इलाका छावनी में तब्दील

Tue, 10 May 2022 07:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में पुराने विवाद में दो समुदायों ने एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला किया। मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
भरतपुर में दो गुटों में पत्थरबाजी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली और जोधपुर के बाद भरतपुर में भी सांप्रदायिक हिंसा की आग पहुंच गई है। बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में एक राहगीर घायल हो गया। 

 

घटना करीब रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार 2013 में भी दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी मामले के पांच आरोपी सोमवार को बरी होकर घर आए थे। ऐसे में वे लोग जश्न मना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने डीजे और ढोल बजवाए और दूसरे पक्ष को चैलेंज किया। उसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के घरों पर कांच की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की। दोनों पक्षों में करीब आधा घंटे तक पत्थरबाजी हुई।

विज्ञापन




धार्मिक स्थल पर पथराव
एक युवक ने गोविंद नगरी स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव कर दिया। पथराव के बाद एक गुट के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसपी श्याम सिंह, मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव और शहर के विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं एहतियातन पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पांच थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें