फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: शेयर बाजार कारोबारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से मिली रंगदारी की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 06 Jul 2025 09:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में शेयर मार्केट से जुड़े व्यवसायी पीयूष शंगारी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल और वॉइस नोट के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से दी गई है और रकम नहीं देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है। 
 
विज्ञापन
बीकानेर के व्यवसायी को जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के शेयर मार्केट से जुड़े व्यवसायी पीयूष शंगारी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से वॉइस कॉल और वॉइस नोट के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से भेजी गई है, जिसे लेकर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच, सुरक्षा कड़ी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने इस धमकी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में रोहित गोदारा गैंग द्वारा दी गई है या किसी अन्य व्यक्ति ने गैंग के नाम का इस्तेमाल किया है। धमकी के बाद पुलिस ने पीयूष शंगारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके बीकानेर स्थित आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शंगारी वीथोनिक शेयर और कमोडिटी मार्केट के सीईओ हैं और व्यास कॉलोनी में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: कोटा में स्विमिंग पूल में स्टंट करने के दौरान युवक की मौत, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष शंगारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल और वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली, जिसमें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस की एक टीम उन संदिग्ध नेटवर्क और लोगों पर नजर बनाए हुए है जो गैंगस्टरों को स्थानीय जानकारी पहुंचा सकते हैं। इस मामले पर बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश पासवान और जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें