राजस्थान सरकार का दावा है कि वह जिस ब्याज दर पर किसानों को लोन उपलब्ध करा रही है वह देश में सबसे कम है। देश में कोई भी राष्ट्रीय बैंक किसानों को इतनी कम दर पर लोन नहीं दे रहा है।
राजस्थान के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने विधानसभा में बताया कि राजस्थान में किसानों को मात्र 7.1 फीसदी ब्याज दर पर राजस्थान स्टेट कॉ—आॅपरेटिव लैंड डवलपमेंट के माध्यम से लोन दे रहा है। उन्होंने बताया कि तीन साल में किसानों को 44 हजार करोड़ के लोन बांटें है। अगले दो साल में 25 हजार करोड़ के लोन और बांटे जाएंगे। क्लिक ने कहा कि इस ब्याज दर पर देश में भी कोई भी राष्ट्रीय बैंक किसानों को लोन नहीं दे रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को 1.5 लाख रुपए तक के जो लोन दिए जा रहें है उन पर कोई भी ब्याज नहीं लिया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक 22 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन वितरित किए गए है।