फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : राज्य हज कमेटी ने मेहरम श्रेणी की 500 सीटों के लिए आवेदन मांगे

Sat, 20 Apr 2019 02:22 PM IST
आसिम खान भाषा, जयपुर
विज्ञापन
हज यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान राज्य हज कमेटी ने मेहरम श्रेणी की 500 सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस श्रेणी में इस साल हज यात्रा पर जाने की इच्छुक महिलाएं छह मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि इसके तहत हज यात्रा-2019 की उन इच्छुक महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं जो शरई मेहरम हज यात्रा-2019 के चयनित हज यात्री हैं लेकिन किसी विशेष कारणवश महिला यात्री उनके साथ हज आवेदन नहीं कर सकी और अब वह शरई मेहरम के साथ जाना चाहती हैं।

विज्ञापन


खान ने बताया कि राजस्थान स्टेट हज कमेटी राज्य से प्राप्त आवेदनों की जांच कर इन्हें 13 मई 2019 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ हज कमेटी ऑफ इण्डिया को भेजेगी। उन्होंने बताया कि मेहरम श्रेणी में हज यात्रा-2019 में आवेदन करने के लिए जरूरी है कि महिला ने पहले हज यात्रा नहीं की हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें