राजस्थान के नागौर जिले के महामंडलेश्वर कुशालगिरी पर एक विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस दौरान नागौर की सदर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मामला दर्ज कर लिया।
मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार को कुशालगिरी ने अपने आश्रम में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। सेवकों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आरोपी को नीचे उतारा।
जिला अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि पीड़िता महामंडलेश्वर के किसी गोशाला में काम करती है। महिला ने बताया कि 17 अप्रैल की रात को कुशालगिरी ने गोशाला स्थित कमरे का दरवाजा खटखटाया। महिला ने बताया कि दरवाजा खोलते ही आरोपी ने उसकी पिटाई की और दुष्कर्म किया।
आत्महत्या के प्रयास के बाद कुशालगिरी को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जोधपुर अस्पताल भेज दिया। महिला का मेडिकल करा कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।