फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sriganganagar: नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त कार्मिकों के खिले चेहरे, रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन आयोजित

Sat, 29 Mar 2025 09:38 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत शनिवार को रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त कार्मिकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत शनिवार को रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से प्रसारण नई धान मंडी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में किया गया। इस दौरान नवनियुक्त कार्मिकों ने नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरों से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता रीना, शरणपाल सिंह मान, जिला परिषद सीईओ गिरधर, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा, हिमांशु बिहाणी सहित अन्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के संबोधन के पश्चात अतिथियों द्वारा नवनियुक्त चयनित कार्मिकों को वेलकम किट और नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

यह भी पढ़ें: 'बढ़ते किराए से हवाई यात्रा गरीब और मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर', राज्यसभा में बोले सांसद नीरज डांगी
विज्ञापन


शरणपाल सिंह मान ने अपने संबोधन में नव नियुक्त कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए युवा देश-प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने 30 मार्च को राजस्थान दिवस और नववर्ष की उपस्थितजनों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं। युवाओं के सपने साकार करने के लिए मुख्यमंत्री निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गोतस्करी के आरोपी की पुलिस ने शहर में कराई पैदल परेड, 50 हजार का इनाम था घोषित

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तान्तरण कर स्किल नीति और युवा नीति का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेलों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हरीश मित्तल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह, सीडीईओ गिरजेशकान्त शर्मा, डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, दुष्यंत जैन, प्रदीप धेरड़, जयप्रकाश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन वेद पाहवा ने किया। जबकि सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने धन्यवाद जताया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें