फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: भूखंड पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, खूब चले पत्थर और हुई फायरिंग, 9 लोग गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

शहर के वार्ड नंबर 13 में प्लॉट पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया, जिसके दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया और एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, और एक कारतूस का खोल बरामद किया। घटना के बाद एएसपी सुरेंद्र कुमार और डीएसपी अमरजीत चावला भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के वार्ड नंबर 13 में प्लाट पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में शनिवार पत्थरबाजी हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायर भी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक कारतूस का खोल, एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए गए। सूचना पर एएसपी सुरेंद्र कुमार और डीएसपी अमरजीत चावला भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 13 में मोहल्ले वासियों द्वारा शुक्रवार को पट्टे शुदा प्लाट पर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग जिला कलेक्टर से की थी। इसके बाद शनिवार को प्लाट निर्माण करने वाले पक्ष और मोहल्ले के कुछ लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे तथा निर्माण पक्ष के लोगों ने फायर कर दिया।

पहले भी हो चुका है विवाद, किया था पाबंद
एएसपी ने बताया कि दो माह पहले भी मोहल्लावासियों और निर्माण कार्य करने वालों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया था। उन्होंने बताया कि विवाद होने से पूर्व भी शनिवार को पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के लोगों को पाबंद किया गया था कि प्लाट पट्टेशुदा है इसलिए उस पर निर्माण कार्य जारी रहने दिया जाए परंतु फिर भी दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया।
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया आरोपी रणजीत पुत्र रोशनलाल निवासी वार्ड नंबर 11 रावला मंडी से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस व कारतूस का खोल बरामद हुआ। जिसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा नूर हसन पुत्र वरियाम खान निवासी वार्ड नंबर 13 अनूपगढ़, ओमप्रकाश पुत्र काशीराम निवासी बीरवाना, प्रेमकुमार पुत्र गोपालदास सिंधी निवासी वार्ड नंबर 13 अनूपगढ़, कृष्ण कुमार पुत्र गोपाल दास निवासी वार्ड नंबर 13 अनूपगढ़, नवरत्न पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 13 अनूपगढ़, अनिल कुमार पुत्र सत्यनारायण निवासी चक 22ए अनूपगढ़, नरेंद्र पुत्र मनोहर सिंह निवासी वार्ड नंबर 19 अनूपगढ़ व मनोहर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी वार्ड नंबर 19 अनूपगढ़ को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें