फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suratgarh News: राजियासर में नीलगाय के शिकार पर हंगामा, प्रदर्शन को लेकर कलेक्टर के बिगड़े बोल, फिर मांगी माफी

Fri, 23 Aug 2024 10:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

सूरतगढ़ के राजियासर थाना क्षेत्र में नीलगाय के शिकार के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद वन्य जीव प्रेमियों ने धरना समाप्त किया। प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया और गोली बरामद की।
विज्ञापन
गाय के शिकार के बाद प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजियासर थाना क्षेत्र के हरदासवाली पंचायत में अनूपगढ़ शाखा की 60 आरडी पर भरतपुरा माईनर के पास गुरुवार रात नीलगाय के शिकार मामले में दोनों आरोपियों को बंदूक सहित गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार शाम को जीव रक्षा प्रेमियों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन


काले हिरण के शिकार मामले में चार दिन तक चले आंदोलन से सबक लिए प्रशासन ने नीलगाय शिकार के मामले में भी काफी सतर्कता बरती और वन विभाग के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी धरना-प्रदर्शन कर रहे वन्य जीव प्रेमियों से लगातार समझाश करते रहे। वन विभाग के डीएफओ राजीव गुप्ता, श्रीगंगानगर से पहुंचे अतिरिक्त कलेक्टर (सतर्कता) कैलाश शर्मा, सूरतगढ़ अतिरिक्त कन्हैया लाल सोनगरा, श्रीगंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक प्रतीक मील, तहसीलदार हाबुलाल मीणा, राजियासर थानाधिकारी सतीश यादव, सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित रहे। 

वन्य जीव प्रेमी शिकारियों को हथियार सहित गिरफ्तार करने के बाद ही नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करवाने पर अड़े रहे। काफी भागदौड़ के बाद राजियासर पुलिस ने सदर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार अपराह्न दो आरोपी एक बीपीएम निवासी गोपाल स्वामी व मनफूल नायक को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से बंदूक भी बरामद की। दोनों शिकारियों की गिरफ्तारी होने के बाद ग्रामीणों ने भी अपना धरना समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम
घटनास्थल पर ही नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। चिकित्सकों ने नीलगाय के शव से गोली बरामद की। इस संबंध में डीएफओ राजीव गुप्ता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कड़वासरा, भाजपा किसान नेता राकेश बिश्नोई, जीव रक्षा के जिलाध्यक्ष मुकेश सुथार, श्री बिश्नोई सभा के अध्यक्ष रामनाथ कड़वासरा, धर्मवीर बिश्नोई, अनिल धारणिया, विनोद जाखड़, अश्वनी, किसान नेता विष्णु तरड़, मैनपाल मंगलाव, सत्यनारायण जोशी, राधेश्याम घोड़ेला, संदीप जांदू, चेतराम जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

जमीन पर बैठ सॉरी बोले कलेक्टर
वार्ता के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर कन्हैयालाल सोनगरा की जबान फिसल गई और उन्होंने खेद जुटाकर मामला शांत करवाया। हरदासवाली गांव के पास नीलगाय शिकार के घटनास्थल पर वन्य जीव प्रेमियों ने मामले से अतिरिक्त कलेक्टर सोनगरा को बताया तो उन्होंने कहा कि धरना लगाना तो आपका रोजाना का काम हो गया है। इस पर ग्रामीण व वन्य जीव प्रेमियों ने उखड़ आक्रोशित होकर उनका घेराव कर लिया। इस पर भाजपा नेता राकेश बिश्नोई ने बीच बचाव किया। अतिरिक्त कलेक्टर ने भी कन्हैयालाल सोनगरा ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठ सॉरी बोलकर पीछा छुड़ाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें