फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए 10 हजार की रिश्वत लेते डिस्कॉम का बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

Mon, 07 Sep 2026 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

सूरतगढ़ में एसीबी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर कनेक्शन का एससीओ जारी करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते जोधपुर डिस्कॉम के सीसी बाबू सुधीर चलाना को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सूरतगढ़ स्थित जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सीसी बाबू सुधीर चलाना को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर कनेक्शन के लिए सर्विस कनेक्शन ऑर्डर (एससीओ) जारी करने के बदले खर्चे-पानी के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की श्रीगंगानगर चौकी में परिवादी ने उपस्थित होकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता की फर्म प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर सिस्टम लगाने का काम करती है। फर्म की ओर से तीन उपभोक्ताओं के सोलर सिस्टम लगाने की स्वीकृति के लिए डिस्कॉम कार्यालय में पत्रावलियां प्रस्तुत की गई थीं।

आरोप है कि सहायक अभियंता कार्यालय में तैनात सीसी बाबू सुधीर चलाना ने इनमें से दो पत्रावलियों के सर्विस कनेक्शन ऑर्डर जारी करने के बदले खर्चे-पानी के नाम पर रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर आरोपी ने स्वीकृति प्रक्रिया रोकने की बात कही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ी कार्रवाई, फरार मकान मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार

एसीबी ने सत्यापन के बाद बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। एसीबी बीकानेर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

परिवादी ने जैसे ही आरोपी बाबू सुधीर चलाना को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि दी, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

कार्रवाई की भनक लगते ही कार्यालय में अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी की ट्रैप कार्रवाई की सूचना फैलते ही डिस्कॉम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से कई कर्मचारी अपनी कुर्सियां छोड़कर कार्यालय परिसर से बाहर चले गए। वहीं, ट्रैप की भनक लगते ही सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसीबी के अधिकारी गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें