फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: जिम से निकल रहे कॉलोनाइजर पर फायरिंग, पैर में गोली लगी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 17 Jun 2025 04:04 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

जिम से निकल रहे एक कॉलोनाइजर पर दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ चलाई गई गोलियों में से एक कॉलोनाइजर के पैर में जा लगी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने वापस जिम में भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में दिखा फायरिंग करता बदमाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हो गई। इस बार बदमाशों ने एक कॉलोनाइजर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में गोली कॉलोनाइजर के पैर में लगी और उसकी जान बच गई। उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से वारदात से संबंधी साक्ष्य जुटाए गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवा दी गई है। 

जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता जस्सा सिंह मार्ग स्थित एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक बाइक पर आए दो युवकों ने उन पर कई राउंड फायर कर दिए। हमले में एक गोली उनके पैर में लगी और वे घायल हो गए, उन्होंने वापस जिम में भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: बैटिंग एप के जरिए साइबर ठगी का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, दांव लगाकर कर रहे थे करोड़ों का लेनदेन

घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है। शहर के सभी प्रवेश और निकासी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल के निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरा में फायरिंग करने वाले बदमाश की फोटो कैद हो गई। इस आधार पर ही पुलिस संदिग्ध लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


अफसरों की मानें तो प्रारंभिक जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित आशीष गुप्ता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आशीष गुप्ता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। शहर में उनकी कई कॉलोनियां हैं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से शहर में दहशत का माहौल है। एसपी गौरव यादव ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें