फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में श्रीगंगानगर की महिला पहलवान ने जीता सोना, बड़े अंतर से मिली जीत  

Sun, 05 Jun 2022 04:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

भारतीय पहलवान सरिता ने अपने प्रतिभागियों को 10-0 के अंतर से चित्त किया। इससे पहले सरिता मोर विश्व और एशियाई चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
पहलवान सरिता मोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के श्रीगंगानगर की महिला कुश्ती पहलवान ने वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल जीता है। जिले की सरिता मोर ने कजाकिस्तान के अल्माटी में चल रही यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में बोलाट तुरलिखानोव कप के 59 किलोग्राम का खिताब अपने नाम किया है। मैच में सिर्फ दो अंक गंवाने वाली सरिता ने 2022 का पहला गोल्ड मेडल जीता है। 

विज्ञापन


बेहतरीन दांव लगाकर सरिता ने प्रतियोगिता के तीनों मुकाबले अपने नाम किए। पहले मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की डायना क्यूमोवा को 11-0 और सेमीफाइनल में ऐजान इस्मागुलोवा को 12-2 से हराया। इसके बाद फाइनल में उन्होंने अजरबेजान की अंडर-23 झाला अलियेवा पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पहलवान सरिता ने अपने प्रतिभागियों को 10-0 के अंतर से चित्त किया। इससे पहले सरिता मोर विश्व और एशियाई चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं। बातदें कि वर्तमान में सरिता मोर श्रीगंगानगर में रेलवे की टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने इस उपलब्धि पर सरिता को बधाई दी है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें