फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एक दिसंबर से जैसलमेर से शुरू होगी स्पाइस जेट की हवाई यात्रा, ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू

Wed, 29 Nov 2023 09:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer: जैसलमेर घूमने आ रहे सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एक दिसंबर से स्पाइसजेट जैसलमेर से अपनी हवाई सेवा देने जा रहा है। इसके साथ ही स्पाइस जेट का दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक दिसंबर से जैसलमेर से शुरू होगी स्पाइस जेट हवाई यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइस जेट जैसलमेर से अपनी हवाई सेवा को एक दिसंबर से शुरू करने वाली है। इस साल अक्टूबर में इंडिगो की ओर से हवाई सेवा का संचालन शुरू करने से स्पाइस जेट और अलाएंस एयर ने अपनी सेवा शुरू नहीं की थी। अब स्पाइस जेट ने एक दिसंबर से अपनी हवाई सेवा को शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही स्पाइस जेट का दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। स्पाइस जेट इस साल केवल दिल्ली तक ही अपनी हवाई सेवा शुरू कर रहा है। दिल्ली-जैसलमेर फ्लाइट का किराया 7 हजार रुपए रखा गया है।

विज्ञापन


1 दिसंबर से फ्लाइट शुरू
भाटिया होलीडेज के अखिल भाटिया ने बताया कि इस साल इंडिगो द्वारा 4 शहरों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने के बाद स्पाइस जेट ने अपने पैर वापस खींच लिए थे, अब एक दिसंबर से स्पाइस जेट द्वारा दिल्ली-जैसलमेर हवाई सेवा को शुरू करने की घोषणा करने के बाद सैलानियों के साथ साथ टूरिस्ट बिजनेस से जुड़े लोग भी काफी खुश हैं। अब इंडिगो के साथ स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट शुरू हो जाने से पैसेंजर को दिल्ली-जैसलमेर के लिए दो फ्लाइट मिलेंगी जिससे सभी को आसानी रहेगी

बुकिंग 7 हजार से शुरू
भाटिया होलीडेज के अखिल भाटिया ने बताया कि स्पाइस जेट ने 1 दिसंबर की अपनी फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। दिल्ली के लिए दो फ्लाइट मिलने से दिसंबर महीने में सैलानियों का आना बढ़ जाएगा। दिसंबर में दिल्ली से काफी सैलानी जैसलमेर आते हैं। ऐसे में उनको दो फ्लाइट मिलने से जैसलमेर आने में काफी आसानी रहेगी और टूरिस्ट बिजनेस वालों को भी काफी फायदा रहेगा।
विज्ञापन


ये है फ्लाइट का शेड्यूल
स्पाइस जेट की पहली रेगुलर फ्लाइट एक दिसंबर को सुबह 10.20 बजे दिल्ली से जैसलमेर के लिए उड़ान भरेगी। करीब 1 घंटा 40 मिनट के सफर के बाद फ्लाइट दोपहर 12 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।फ्लाइट 1 दिसंबर को दोपहर 12.40 बजे जैसलमेर टेक ऑफ करेगी आर दोपहर 2.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी जबकि पहले से चल रही दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट का समय दोपहर 12.35 बजे दिल्ली से रवाना होकर 2.20 बजे जैसलमेर पहुंचना है और वापस दोपहर 2.55 बजे टेक ऑफ कर दोपहर बाद 4.05 बजे दिल्ली लैंड करना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें