फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सरकार में मंत्रियों को मिलेगी टाटा सफारी

Tue, 26 Nov 2013 08:07 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम तो वक्त बताएगा, लेकिन यह तय हो चुका है कि जो भी पार्टी जीतेगी उसके सभी मंत्रियों को नई टाटा सफारी मिलेगी।
विज्ञापन


आचार संहिता लगने से पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने नई टाटा सफारी खरीदने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था।  लेकिन आचार संहिता लगने के बाद फाइल अटक गई।
विज्ञापन


अब उम्मीद है कि नई सरकार बनने पर यह काम आगे बढ़ेगा। वित्त विभाग की स्वीकृति मिलते ही मंत्रियों के लिए नई चमकती हुई टाटा सफारी हाजिर हो जाएगी।

वोट डालो, वेतन पाओ
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में जुटे निर्वाचन आयोग को राजस्थान के एक औद्योगिक घराने से सहारा दिया है।

राजस्थान के औद्योगिक घराने जीनस ने अपने कर्मचारियों-अधिकारियों से कहा है कि जो भी मतदान करेगा उसे उस दिन का मूल वेतन मिलेगा। राजस्थान में 1 दिसम्बर को मतदान है और उस दिन रविवार है।
विज्ञापन


जीनस पावर इन्फ्रास्ट्र्क्चर्स लि. की घोषणा उसके सभी 3000 अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें