राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रस पार्टी का प्रचार इस सप्ताह चरम पर होगा। राजस्थान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कई जन सभाएं होंगी और उद्घाटन व शिलान्यास समारोहों का दौर चलेगा। प्रधानमंत्री एक शिलान्यास व एक जनसभा करेंगे।
सोनिया गांधी 3 शिलान्यास व दो जन सभाएं करेंगी तथा राहुल गांधी एक-एक जन सभा व शिलान्यास और 2 उदघाटन करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम तय हो चुके हैं।
कार्यक्रम के तहत 21 सितम्बर को प्रधानमंत्री अजमेर जिले स्थित किशनगढ़ हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना का शिलान्यास करेंगे व यहीं उनकी जनसभा होगी।
इसके एक दिन बाद 22 सितम्बर को सोनिया गांधी बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगी तथा जन सभा भी होगी। इसी दिन वे भीलवाड़ा में रेलवे के मेमू कोच फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगी तथा गुलाबपुरा में चम्बल नदी पेयजल परियोजना का शिलान्यास व जनसभा करेंगी।
धानमंत्री व सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी 17 सितम्बर को कोटा सम्भाग के दौरे पर आएंगे यहां परवन सिंचाई व पेयजल परियोजना का शिलान्यास करेंगे व बारां में जनसभा होगी।
इसी दिन वे कालीसिंध सिंचाई परियोजना पर बन रहे सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट तथा छबड़ा में तीन विद्युत इकाइयों का उद्घाटन करेंगे।