कंबल में लिपटा पड़ा मृतक का शव।
- फोटो : अमर उजाला
Murder In Rajasthan: राजस्थान में एक बेटे ने पिता की बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटा कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन पर तब तक वार करता रहा, जब तक वह कटकर लटक नहीं गई। जिंदगी देने वाले को दर्दनाक मौत देने के बाद आरोपी परिवार के अन्य लोगों की तरफ भी दौड़ा, लेकिन उन्होंने गांव में भागकर अपनी जान बचा। आरोपी गांव तक उनके पीछे-पीछे भागा और चिल्लाते हुए कहता रहा- मैंने पिता को मार दिया, पुलिस बुलाओ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार घटना पाली जिले के गिरादड़ा गांव की है। बुधवार देर शाम को 32 साल के ताराराम बावरी ने शराब के नशे में चूराराम (65) साल की हत्या कर दी। पिता ने शराब छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। गर्दन और सीने पर लगातार छह-सात वार करने के बाद चूराराम की गर्दन कटकर लटक गई। इसके बाद आरोपी मां, छोटे भाई की पत्नी और उसके बच्चों की तरफ भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा, लेकिन उससे बचने के लिए वे गांव की ओर भाग गए।
शराब का आदी है हत्या बेटा
आरोपी ताराराम बावरी शराब पीने के आदी है। दिन रात वह शराब के नशे में रहता है और कोई काम भी नहीं करता। इससे परेशान होकर उसकी ने उसे छोड़ दिया और अपने पीहर चली गई। वारदात से पहले आरोपी ताराराम शराब के नशे में धुत था, उसके आने पर चूरारान ने उससे फटकारा और शराब छोड़ने की बात कही। पिता चूराराम ने कहा कि रोज-रोज शराब पीता है, कब तक मैं तुझे पालता रहूंगा। अब अगर, नहीं सुधरा तो तुझे घर से निकाल दूंगा। इस बाद पर आरोपी बेटा भड़क गया, उसने अचानक कुल्हाड़ी उठाकर पिता पर हमला कर दिया। छह-सात वार में चूराराम की गर्दन कट कर लटक गई।
मृतक की पत्नी घाव पर लगाती रही राख
बेटे के हमले से जमीन पर घायल पड़े पति को देख पत्नी ने चूल्हे की राख घाव पर लगाना शुरू कर दिया। उसकी कोशिश थी कि खून बहने से रुक जाएगा तो पति चूराराम को बचा लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। छोटे भाई की बहू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कलयुगी बेटे को फांसी देने की मांग की है।