फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

Tue, 19 Jul 2022 09:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिता अपने दो बेटों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे चंदवाजी पुलिया के पास लिंक रोड पर सोमवार को एक ट्रेलर ने बाइक सवार पिता और बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में 17 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लामिया मेवाल निवासी राम सिंह शेखावत अपने 17 साल के बेटे प्रीतम सिंह और 13 साल के शिवराज को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अजमेर दिल्ली एक्सप्रेस बाईपास चंदवाजी पुलिया के पास लिंक रोड पर जयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद प्रीतम सिंह ट्रेलर के टायरों के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता घायल हो गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया है।


मामले में मृतक के ताऊ अजीत सिंह ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिस जगह यह हादसा हुआ। वहां से रामसिंह का घर महज एक किमी दूर है। ऐसे में जैसे ही परिजनों को पता चला तो वे बदहवास से घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें