फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खर्चे के लिए रुपये नहीं दिए, नाराज बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Thu, 26 Jan 2023 04:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने खर्चे के लिए रुपये नहीं देने पर अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जिले के बाड़ा जेरिकिला गांव की है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीती रात जोगिंदर का अपने पिता नाथू लाल बेरवा से खर्चे के लिए पैसे नहीं देने की बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद बेटे ने नाथूलाल को लाठी से बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल अवस्था में उसे टोंक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले नाथूलाल ने चाकसू के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें