फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Airport: जूतों के सोल में 19 लाख का सोना छिपाकर लाया तस्कर, जांच में पकड़ा गया

Fri, 25 Mar 2022 04:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

यूएई की फ्लाइट से उतरा एक यात्री काफी घबराया हुआ था। शक के अधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। उसके जूतों की जांच करने पर उनके सोल में पिघलाकर हुआ सोना भरा हुआ मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दुबई की फ्लाइट से आया आरोपी तस्कर अपने जूतों के सोल में पिघला हुआ सोना छिपाकर लाया था। जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईएसएफ के जवान आरोपी तस्कर से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूएई की फ्लाइट से उतरा एक यात्री काफी घबराया हुआ था। शक के आधार पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे बुलाकर पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।

जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उसे जाने के लिए का तो उसने सबसे पहले अपने जूते उठाए, ऐसे में अधिकारियों ने उसे रोका और एक बार फिर जूतों की तलाशी ली। इस दौरान जूतों के सोल के नीचे पिघला हुआ सोना भरा था। तस्कर के जूतों से निकले सोने की कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें