फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: जेके लोन अस्पताल के आईसीयू में आग, डेढ़ साल की मासूम की दम घुटने से मौत

Mon, 29 Jul 2019 09:24 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान में जयपुर के जेके लोन अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग से अस्पताल की पहली मंजिल पर आईसीयू में धुआं फैल गया। इस घटना में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट आज सुबह हुआ। घटना के समय 25 बच्चे वार्ड में मौजूद थे जिन्हें अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है।
 बताया जा रहा है कि अस्पताल का फायर फाइटिंग सिस्टम काम ही नहीं कर रहा था।

अस्पताल में आग आज सुबह करीब 3 बजे लगी। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और वहां फैले धुएं के कारण आईसीयू में मौजूद छोटे बच्चों का दम घुटने लगा। इसके बाद बच्चों को तुरंत इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन









 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें