फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में जहरीली शराब का कहर, सात लोगों की मौत और पांच बीमार

Thu, 14 Jan 2021 11:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
विज्ञापन
पीड़ित भर्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के चक सामरी गांव में मंगलवार को कथित तौरपर जहरीली शराब के सेवन से बृहस्पतिवार को तीन और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर सात हो गई है जबकि गंभीर रूप से बीमार पांच अन्य का उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


भरतपुर जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है और गंभीर रूप से बीमार पांच अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब का सेवन करने वाले अब तक 12 लोग सामने आये हैं जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन गिरफ्तार लोगो में से एक उत्तर प्रदेश प्रदेश का निवासी है।

उन्होंने बताया कि जहरीली शराब के आपूर्तिकर्ता संतोष के विरूद्ध भी मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उसने भी शराब का सेवन किया था और उसका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मरने वालों की पहचान वासुदेव (32), पदम सिंह, मांगीलाल (55) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें