फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: नौ मई को है बेटी की शादी, खिड़की तोड़कर छह लाख नगदी और चार लाख का जेवरात लेकर चोर हुए फरार

Wed, 04 May 2022 06:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में एक मकान में चोरी हो गई। परिवार के पुरुष लगन टीका लेकर बाहर गए हुए थे। वहीं महिलाएं छत पर सोई थी। ऐसे में चोरों ने घर में रखी नगदी और आभूषण चोरी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के बांदीकुई शहर के एक इलाके में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। चोर एक मकान से छह लाख रुपये और चार लाख रुपये के आभूषण चुरा कर फरार हो गए। घर में बेटी की शादी थी। ऐसे में परिजन लगन टीका लेकर हरियाणा गए हुए थे।

विज्ञापन

कुटी इलाके में मंगलवार की रात चोरी की यह वारदात हुई थी। इलाके में रहने वाले प्रीतम बैरवा की बेटी की शादी नौ मई को है। ऐसे में परिवार के सभी पुरुष लगन टीका लेकर हरियाणा के सिरसा गए हुए थे। वहीं महिलाएं छत पर सोई हुई थी। ऐसे में मौका देखर मकान की एक खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए। 


चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर छह लाख रुपये नगद और चार लाख के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब महिलाएं उठी तो उन्हें वारदात का पता चला। वहीं शादी से पहले चोरी होने से परिवार परेशान हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें