फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में गैस टंकी काटते समय लगी आग, बच्चों सहित छह लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

Tue, 24 May 2022 11:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में कार की सिलेंडर काटते समय आग लग गई। हादसे में झुलसे लोगों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जयपुर में सिलेंडर में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के हसनपुरा इलाके में एक कबाड़ी के गोदाम में कार की गैस टंकी काटते समय सिलेंडर फट गया। हादसे में पांच बच्चे और एक महिला झुलस गए। स्थानीय लोगों ने झुलसे लोगों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जिनमें दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कॉलोनी के कुछ घरों में कबाड़ी के गोदाम खुले हुए हैं, जहां सभी तरह के कबाड़ी के समान आते रहते हैं। हसनपुरा निवासी फरीद भाई की कबाड़ की दुकान में यह हादसा हुआ है। सोमवार शाम 6.30 बजे फरीद का बेटा जुबीन कार की गैस टंकी काट रहा था। ग्लाइडर से टंकी काटते समय निकली चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग की लपटे सामने रहने वाले अब्दुल हमीद के मकान तक पहुंच गई। जिसमें हमीद के घर के बाहर खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं आग की चपेट में आ गईं।


घर में भीषण आग लगा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं घायलों को तुरंत एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें