फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: मुखरीमाता मंदिर से एक्टिवा चोरी के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीते साढ़े छह माह से चल रहा था फरार

Wed, 15 May 2024 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: आबूरोड सदर पुलिस टीम द्वारा शहर के तलेटी क्षेत्र स्थित मुखरीमाता मंदिर से एक्टिवा चोरी के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह बीते साढ़े छह माह से फरार चल रहा था। इसके साथ ही पुलिस थाना आबूरोड सदर के टॉप-10 में वांछित था।
विज्ञापन
वांछित आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में गठित टीम द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को दोपहर में करीब 1 बजे मुखरीमाता मन्दिर तलेटी के बाहर से मोटरसाइकिल एक्टिवा चोरी के आरोप में बीते करीब साढ़े माह से अधिक समय से फरार वांछित आरोपी परमारफली, रेडवाकला, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी रतनलाल उर्फ पिण्टा पुत्र लालाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस थाना आबूरोड सदर के टॉप-10 में वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना आबूरोड सदर के सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार, नरेंद्रसिंह, कांस्टेबल बाबूसिंह एवं प्रागाराम सम्मिलित रहे।

मंदिर दर्शन करने श्रद्धालु की एक्टिवा कर ले गए थे चोरी

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस मामले में गोलिया, तलेटी पीएस आबूरोड सदर निवासी अर्जुन कुमार उर्फ पप्पुभाई सैनी ने 2 नवंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 31 अक्टूबर 2023 को उसकी एक्टिवा मोटरसाइकिल को लेकर मुखरी माता मंदिर तलेटी दर्शन के लिए गया था। उसने एक्टिवा मंदिर के गेट के बाहर खड़ी की थी, वापस आया तो एक्टिवा वहां पर नहीं मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें