आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में गठित टीम द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को दोपहर में करीब 1 बजे मुखरीमाता मन्दिर तलेटी के बाहर से मोटरसाइकिल एक्टिवा चोरी के आरोप में बीते करीब साढ़े माह से अधिक समय से फरार वांछित आरोपी परमारफली, रेडवाकला, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी रतनलाल उर्फ पिण्टा पुत्र लालाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस थाना आबूरोड सदर के टॉप-10 में वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना आबूरोड सदर के सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार, नरेंद्रसिंह, कांस्टेबल बाबूसिंह एवं प्रागाराम सम्मिलित रहे।
मंदिर दर्शन करने श्रद्धालु की एक्टिवा कर ले गए थे चोरी
पुलिस के अनुसार इस मामले में गोलिया, तलेटी पीएस आबूरोड सदर निवासी अर्जुन कुमार उर्फ पप्पुभाई सैनी ने 2 नवंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 31 अक्टूबर 2023 को उसकी एक्टिवा मोटरसाइकिल को लेकर मुखरी माता मंदिर तलेटी दर्शन के लिए गया था। उसने एक्टिवा मंदिर के गेट के बाहर खड़ी की थी, वापस आया तो एक्टिवा वहां पर नहीं मिली।