फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पीपल की पूजा के साथ 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' की शुरुआत, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Thu, 05 Jun 2025 08:07 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सांसद लुंबाराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधों और जलाशयों की पूजा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हमारी परंपराओं को पुनर्जीवित करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
तालाब और पीपल की पूजा के साथ 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गुरुवार को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की शुरुआत सिरोही जिला मुख्यालय स्थित अखेलाव तालाब से की गई। इस अवसर पर पीपल वृक्ष और तालाब की वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की गई और उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिंह, कलेक्टर अल्पा चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संस्कृति और परंपरा से जुड़ा अभियान

विज्ञापन

सांसद लुंबाराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधों और जलाशयों की पूजा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हमारी परंपराओं को पुनर्जीवित करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर इस अभियान की शुरुआत को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि जल बचाने की जरूरत अब पहले से कहीं अधिक है और इसके लिए जनजागरण जरूरी है।
 
पढ़ें: मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा नाम गोवर्धनराम साइक्लोनर टीम के हत्थे चढ़ा, एक लाख का था इनामी

प्रकृति के प्रति आभार और जागरूकता का संदेश

विज्ञापन

जिला प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पानी, पेड़ और पर्यावरण हमारी विरासत हैं, और इनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों में जनभागीदारी की अपील करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया।

पौधारोपण और श्रमदान से दिया संदेश
इस अवसर पर अतिथियों और आमजन ने अखेलाव तालाब पर श्रमदान किया और पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम में टाटा ट्रस्ट के लोक कलाकारों ने जल संरक्षण पर केंद्रित संगीतमय प्रस्तुतियां देकर लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रभारी सचिव इंद्रजीत सिंह ने जल संकल्प दिलाया, वहीं सांसद लुंबाराम चौधरी ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। समारोह में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें