फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेने आज आबूरोड आएंगे अमित शाह, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Thu, 17 Apr 2025 08:42 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

ब्रह्माकुमारी संस्थान के सुरक्षा सेवा विंग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय रजत जयंती कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आबूरोड के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने तैयारियों का जायजा लिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज आबूरोड के दौरे पर रहेंगे। वे यहां ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर सभी प्रकार की तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके चलते दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक यातायात बाधित रहेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा डायवर्जन रूट से ट्रैफिक संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री गुरुवार दोपहर 2:45 बजे मानपुर, आबूरोड एयरस्ट्रिप पर आएंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा 2:55 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:10 से शाम 4:20 बजे तक ब्रह्माकुमारी संस्थान के वर्ल्ड हेडक्वार्टर शांतिवन परिसर में संस्थान के सुरक्षा सेवा विंग के तत्वावधान में आयोजित "आत्म जागरण के माध्यम से आत्म सशक्तिकरण" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 4:35 बजे मानपुर, आबूरोड एयरस्ट्रिप से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 1:40 बजे मानपुर, आबूरोड एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और दोपहर 2:55 से 3:10 बजे तक ब्रह्माकुमारी के शांतिवन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 4:45 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने व्यवस्थाओं से संबंधित प्रभारी अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल एवं एयरस्ट्रिप का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण, डॉ. रक्षा भंडारी, सुरेश कोठारी, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेशराय सापेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया एवं उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजसमंद में बारातियों की बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत; चकनाचूर हुई बस, 37 बाराती हुए घायल
विज्ञापन



इन मार्गों पर रहेगा यातायात बाधित

गृहमंत्री के शहर आगमन पर आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात विभाग द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी गई है। इस व्यवस्था के तहत दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आबूरोड शहर से तलेटी होते हुए सिरोही व आबू पर्वत मार्ग तथा रेवदर से मानपुर होते हुए आबूरोड मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा।

इस दौरान आबूरोड शहर से सिरोही जाने के लिए सांतपुर, अंबाजी चेक पोस्ट मार्ग एवं तरतोली-खड़ात मार्ग से नेशनल हाईवे पर डायवर्जन रहेगा। इसी प्रकार आबू पर्वत के लिए नेशनल हाईवे किवरली पुलिया से तलेटी की ओर डायवर्जन रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान असुविधा से बचने के लिए विभाग द्वारा बताए गए रास्ते का इस्तेमाल करें।

पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने तैयारियों का जायजा लिया

 

पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने तैयारियों का जायजा लिया

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें