फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: सरकारी शिक्षक हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

Fri, 19 Sep 2025 08:12 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi Crime: पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तकनीकी टीम की मदद ली गई और मुखबिर भी सक्रिय किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही की पिंडवाड़ा पुलिस ने दो माह पूर्व हुए सरकारी शिक्षक हत्याकांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। इस मामले में इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े और पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

 
फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बदलता रहा ठिकाने
पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बदाराम पुत्र सोमाराम गरासिया, निवासी कनेरिया की नाल, सेवाडी, पीपला, थाना बाली (जिला पाली) है। वारदात के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तकनीकी टीम की मदद ली गई और मुखबिर भी सक्रिय किए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
 
दो माह पहले शिक्षक की बेरहमी से हत्या
गौरतलब है कि 24 जुलाई 2025 को सरकारी शिक्षक पप्पाराम गरासिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पप्पाराम राजकीय प्राथमिक विद्यालय कानाराम की ढाणी राणासर खुर्द में पदस्थ थे। स्कूल से छुट्टी के बाद वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में 5-6 लोगों ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। बचने की कोशिश करने पर उन्हें और प्रताड़ित किया गया। वहां मौजूद आबेला झाडोली निवासी जैसाराम गरासिया ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे भी धमकाकर भगा दिया। अगले दिन 25 जुलाई को पप्पाराम का शव केरलापादर से सिवेरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर मिला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्यार मौत का जिम्मेदार:सरकारी कर्मचारी ने लगाई फांसी, चौंका गया सुसाइड नोट; युवती का वो वीडियो कॉल...
 
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की थी जांच
वारदात के बाद मृतक के पिता जीवाराम पुत्र सामीराराम गरासिया ने भारला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें पप्पाराम पर हमला करने वालों का जिक्र किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

 
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। इसमें पिंडवाड़ा थाना के कांस्टेबल लोकेश कुमार, जीवाराम, जितेन्द्रसिंह और अभयसिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की साजिश और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: स्कूल बस ड्राइवर ने बच्चों से लगवाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, हर रोज करवाता था यह काम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें