अभिभावकों ने की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
बांसवाड़ा के डूंगरपुर जिले की गलियाकोट पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले गडाजसराजपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के एक निजी स्कूल की बस के ड्राइवर पर बच्चों से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगवाने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर चितरी थाने में पेश किया और उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।
बच्चों की शिकायत से खुला राज
ग्रामीणों ने बताया कि दिव्य संस्कार स्कूल की बस को चलाने वाला ड्राइवर शाहरुख पिछले करीब पखवाड़े से हर दिन बच्चों से बस में बैठने से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था। कई दिनों तक यह मामला दबा रहा, लेकिन बच्चों ने अपनी मांओं को इसकी जानकारी दी। धीरे-धीरे अन्य बच्चों ने भी यही शिकायत दोहराई। बात घरों से निकलकर पूरे मोहल्ले और फिर गांव तक फैल गई।
यह भी पढ़ें- प्यार मौत का जिम्मेदार:सरकारी कर्मचारी ने लगाई फांसी, चौंका गया सुसाइड नोट; युवती का वो वीडियो कॉल...
अभिभावकों के सामने दोहराई हरकत
शुक्रवार सुबह जब अभिभावक अपने बच्चों को बस में बैठाने पहुंचे, तो उन्होंने खुद ड्राइवर शाहरुख को बच्चों से नारे लगवाते देखा। इस पर वहां मौजूद ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध जताया, लेकिन ड्राइवर उनसे उलझ गया। मामला बिगड़ता देख ग्रामीणों ने मौके पर ही शाहरुख को पकड़ लिया।
पुलिस और प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर को चितरी थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी इस हरकत से अवगत कराया गया। बाद में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि आरोपी के खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा में अभूतपूर्व सख्ती, देर से पहुंचे अभ्यर्थियों की नो एंट्री