फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: मदार जंक्शन-पालनपुर पर 16-17 फरवरी को करवाया जाएगा तकनीकी कार्य, ट्रेन रहेगी डायवर्ट

Fri, 14 Feb 2025 04:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़ जं. रेलसेवा, जो 17 फरवरी 2025 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह ब्यावर तक संचालित होगी। अर्थात्, यह रेलसेवा ब्यावर से मारवाड़ जं. के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
 
विज्ञापन
ट्रेन फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम रेलवे के मदार-पालनपुर रेलखंड पर सुगम यातायात के लिए ब्यावर-अमरपुरा स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 437 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु 16 और 17 फरवरी 2025 को ब्लॉक लिया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप कई रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।

विज्ञापन


आंशिक रूप से रद्द की गई रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़ जं. रेलसेवा, जो 17 फरवरी 2025 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह ब्यावर तक संचालित होगी। अर्थात्, यह रेलसेवा ब्यावर से मारवाड़ जं. के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़ जं.-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा, जो 17 फरवरी 2025 को मारवाड़ जं. से प्रस्थान करेगी, वह ब्यावर से संचालित होगी। अर्थात्, यह रेलसेवा मारवाड़ जं. से ब्यावर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तित की गई रेल सेवाएं

गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस, जो 17 फरवरी 2025 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी। इस परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेडता और डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेगुलेट की गई रेलसेवाएं:

गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 16 फरवरी 2025 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह ब्यावर स्टेशन पर 39 मिनट के लिए रोकी जाएगी।

गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा, जो 16 फरवरी 2025 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह ब्यावर स्टेशन पर 23 मिनट के लिए रोकी जाएगी।

गाड़ी संख्या 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो 16 फरवरी 2025 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह अमरपुरा स्टेशन पर 24 मिनट के लिए रोकी जाएगी।
विज्ञापन


यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें और रेलवे द्वारा जारी नवीनतम सूचनाओं पर ध्यान दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें