फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों के बदले मार्ग, जानें कहां से चलेगी ट्रेनें

Mon, 07 Apr 2025 05:43 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की समय-सारणी और रूट की जानकारी अवश्य ले लें। कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेन संचालन और अधिक सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर 8 अप्रैल 2025 को रेलवे प्रशासन की ओर से तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते उमरदाशी और छापी स्टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण इस रूट से गुजरने वाली तीन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी अवश्य ले लें।
विज्ञापन


कहाँ हो रहा है काम
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर ब्रिज संख्या 887 पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक रोका जाएगा ताकि मरम्मत या निर्माण कार्य को सुरक्षित और तेज़ी से पूरा किया जा सके। इस काम के चलते तीन ट्रेनें अब बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अब महेसाना, पाटन, भीलडी और पालनपुर होकर चलेंगी। मार्ग में बदलाव के कारण ये ट्रेनें ऊंझा और सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

पढ़ें: गोवा में आयोजित हुआ 'नारी फर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया', कोटा की रश्मि राठौड़ ने बढ़ाया राजस्थान का मान
विज्ञापन


गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी ट्रेन
गाड़ी संख्या 19223, जो 8 अप्रैल को गांधीनगर कैपिटल से जम्मूतवी के लिए रवाना होगी, अब महेसाना, पाटन, भीलडी और पालनपुर होते हुए चलेगी। यह ट्रेन ऊंझा और सिद्धपुर नहीं जाएगी।
विज्ञापन


अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन
गाड़ी संख्या 19031, जो 8 अप्रैल को अहमदाबाद से योगनगरी ऋषिकेश के लिए चलेगी, वही परिवर्तित मार्ग अपनाएगी। यह भी ऊंझा और सिद्धपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। गाड़ी संख्या 19412, जो 7 अप्रैल को दौलतपुर चौक से चलेगी, अब पालनपुर, भीलडी, पाटन और महेसाना होते हुए साबरमती पहुंचेगी। यह भी ऊंझा और सिद्धपुर पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें