फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड में बीते छह घंटे में दो हादसे, एक की मौत और पांच घायल

Fri, 05 Jul 2024 01:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड शहर में शुक्रवार सुबह हुए दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में शामिल अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
तरतोली मोड़ पर हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में शुक्रवार को बीते 6 घंटे में 2 हादसे हुए। पहले हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौत गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे हादसे में अनियंत्रित ईको कार ने 3 लोगों को टक्कर मार दी  और मानपुर की ओर फरार हो गया।

विज्ञापन


आबूरोड-रेवदर मार्ग पर मानपुर हवाई पट्टी के समीप शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे अज्ञात वाहन ने 1 मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में  धमसरा पीएस आबूरोड सदर निवासी भारमाराम पुत्र जीवाराम गरासिया की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर आबूरोड शहर पुलिस थाना से एसआई माया पंडित अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचाया और आवश्यक कारवाई के बाद शव को मोर्चरी में  रखवाया गया है। 

दूसरे हादसे में आबूरोड के तरतोली मोड़ पर साईंबाबा मंदिर के समीप तरतोली की ओर से आ रही ईको कार ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, ईको कार चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें