फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: साढ़े तीन माह पूर्व हुई नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद से चल रहा था फरार

Mon, 24 Jun 2024 07:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

किराए के मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन माह से पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडार पुलिस ने कस्बे में साढ़े तीन माह पूर्व हुई नकबजनी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन


मंडार थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में जिला सांचोर निवासी जगाराम को गिरफ्तार किया गया है। वो इस मामले में वांछित था और लगातार फरार चल रहा था। 

पुलिस के अनुसार इस मामले में 7 मार्च 2024 को पीथापुरा निवासी वगताराम प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसमें कहा था कि उसके किराए के मकान को सूना देखकर कोई चोर मकान का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और लैपटॉप चुरा ले गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उस दौरान मामले का पर्दाफाश कर ओमप्रकाश, सुनिल कुमार, शंकरलाल, कुलदीप और रमेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर चुराया गया सामान जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें